गोमती नगर के दो पार्कों के विकास कार्यों का विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान परमहंस जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मजबूर सिंह ने विधायक को एक मांगपत्र सौंपते हुए पार्क की बाउंड्रीवाल के आसपास क्षतिग्रस्त पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स और जर्जर पाथवे के स्थान पर नई चेकर टाइल्स लगाए जाने की मांग की।

समिति की ओर से यह भी अवगत कराया गया कि अधिशासी अभियंता, जलकल की उदासीनता के कारण पार्क में लगा सबमर्सिबल पंप पिछले चार माह से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इस समस्या के समाधान के लिए भी विधायक से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि गोमती नगर के सभी पार्कों में चरणबद्ध तरीके से ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह राठौर, परमहंस जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सचिव सैफ सिद्दीकी, विवेक खंड-2 जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, सचिव राजीव सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परमहंस जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मजबूर सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
