हस्तशिल्प महोत्सव में लोकगीतों की मोहक गूंज, ‘दिनभर चाहें जहां रहियो हमार पिया’ पर झूमे श्रोता

  • हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

  • भाव्या तिवारी की ‘मेरे नैना सावन भादो’ प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल

  • स्मृति उपवन में सांस्कृतिक संध्या रंगीन, लोकगीतों और नृत्यों ने की सबको मंत्रमुग्ध

  • हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में लोक संस्कृति का जादू, श्रोता भाव-विभोर

 
हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां  भाव्या तिवारी की ‘मेरे नैना सावन भादो’ प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल  स्मृति उपवन में सांस्कृतिक संध्या रंगीन, लोकगीतों और नृत्यों ने की सबको मंत्रमुग्ध  हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में लोक संस्कृति का जादू, श्रोता भाव-विभोर
लखनऊ।  स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि—पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ तथा आयोजक अरुण प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

ioppopo

संध्या का आगाज़ संस्कृति विभाग के कलाकार सुरेश प्रसाद कुशवाहा की भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरे वातावरण में लोक रंग घोल दिया। सबसे पहले प्रस्तुत देवी-भजन “कब ले रहिया आवे माई के रहिया…” ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद “का करें बुढ़िया बेचारी, पतोहिया जब खिलाड़ी निकलल…” ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं “पटना से बैठा बुला दा…” और “दिनभर चाहें जहां रहियो हमार पिया हो…” जैसे लोकप्रिय गीतों से जया ने दर्शकों का मन मोह लिया।ढोलक पर सुंदर कश्यप, पैड पर सूरज कुमार, आर्गन पर समर्पित, और बैंजो पर शीलू मिश्रा ने बेहतरीन संगत दी।

ji9pip

इसके उपरांत मधुलिका हांबी क्लासेस की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने स्टेज पर उत्साह भर दिया। अविका सिंह, महक सिंह, कृतिका, समृद्धि, शैली, खुशी, गौरी मिश्रा और वर्तिका सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपने नृत्य से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
संध्या की विशेष प्रस्तुति रही—भाव्या तिवारी द्वारा गाया गया भावपूर्ण गीत “मेरे नैना सावन भादों…”, जिसे सुनकर पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो गया। दृष्टिबाधित होने के बावजूद भाव्या की सुमधुर आवाज़ ने सबका दिल जीत लिया। इस प्रस्तुति का संयोजन मधुलिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अनुराग शाह, शशिकांत शुक्ला और आकांक्षा अवस्थी भी मौजूद रहे।

ipopopo

इसके बाद आर डी एस डांस अकैडमी (संयोजक—शेखर रघुवंशी) ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणेश वंदना से शुरुआत करते हुए अनुज, तान्या, अंजलि और शिवानी ने मनभावन प्रस्तुति दी। “नचले नचले…” पर दिव्या के नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरमीत, देवराज और फातिमा ने गीत प्रस्तुत किए, जबकि रिशु अग्रहरि और अवंतिका कश्यप ने नृत्य प्रस्तुति से तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम में रोली सिंह चौहान, मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल सहित महोत्सव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया।

Tags