एसकेडी एकेडमी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Raksha Bandhan festival was celebrated with great enthusiasm in SKD Academy
 
Raksha Bandhan festival was celebrated with great enthusiasm in SKD Academy
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।  एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ के बीच प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को और गहरा किया।

कार्यक्रम के दौरान एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने अपने संदेश में कहा, रक्षाबंधन केवल राखी का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और सम्मान का प्रतीक है, जो हमें एक परिवार की तरह जोड़ता है।"

इस अवसर पर उप-निदेशिका श्रीमती निशा सिंह और सहायक निदेशिका श्रीमती कुसुम बत्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की पारंपरिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने की भावना की सराहना की।

रक्षाबंधन समारोह में राखी बांधने की पारंपरिक रस्म, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाईचारे के संदेशों ने सभी का मन मोह लिया, जिससे यह दिन यादगार बन गया।

Tags