मध्य प्रदेश इकाई की प्रथम बैठक उज्जैन में सम्पन्न
उज्जैन, मध्य प्रदेश।\ राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई की पहली प्रादेशिक बैठक आज उज्जैन स्थित त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने की।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् और ‘वाहे गुरू’ की गुरुवाणी से हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने और नई ऊर्जा के साथ वैदिक राष्ट्र निर्माण के संकल्प को गति देने पर अपने विचार साझा किए।
संगठन में नया उत्साह
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति ने संगठन को नई स्फूर्ति प्रदान की। सभी ने एक स्वर में कहा कि संगठन समाज सेवा, राष्ट्रहित और वैदिक सनातन मूल्यों के संरक्षण-प्रसार के लिए निरंतर कार्यशील रहेगा।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं
-
पुष्पा चौहान (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
-
चंद्र मोहन श्रीवास्तव
-
राजेन्द्र सिंह राजपूत
-
हरदीप सिंह होड़ा
-
विनीत कानूनगो
-
श्रीमती संतोष गोड
-
दीपा गोगले
-
वैभव जायसवाल
-
अदिति सोनी यादव
-
वैष्णवी वर्मा
-
प्रकाश मालवीय
-
डॉ. कमल चौहान
-
जितेन्द्र जी
-
शर्मा जी
सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी।
नई जिम्मेदारी
बैठक के दौरान नीरज मालवीय को उज्जैन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और भविष्य के लिए सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया।
संगठन के प्रमुख संकल्प
-
भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य
-
महिला शक्ति और स्त्री समाज के सम्मान तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा
-
नगर-नगर गौशाला स्थापना एवं गौ सेवा को प्रोत्साहन
-
गुरुकुल एवं संस्कार शालाओं के माध्यम से वैदिक शिक्षा व संस्कृति का प्रसार
