श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्व. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा जगत उमड़ा

Heartfelt tribute to the late Lakshminarayan Agarwal, founder of the Shri Ramswaroop Group of Institutions; the education community turns out in large numbers.
 
nzzn
बाराबंकी, 30 जून 2026।
श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की स्मृति में मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न संस्थानों से जुड़े हजारों लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में परिवारजनों के साथ श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ के निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बी. एम. दीक्षित, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हिमेंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वीना सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ.) ऋतु चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) आकांक्षा निगम, प्रो. (डॉ.) रज़ाउर रहमान सहित सभी संस्थानों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय

लक्ष्मीनारायण अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें दूरदर्शी शिक्षाविद्, संस्थान निर्माता और शिक्षा क्षेत्र के युगद्रष्टा के रूप में याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्य और संस्थागत विकास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का 27 जून 2026 को निधन हो गया था। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण से लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुदृढ़ परंपरा स्थापित की।


उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट तथा श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का विकास हुआ। आज ये संस्थान इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कृषि, शिक्षा, मीडिया सहित अनेक व्यावसायिक एवं शोधपरक क्षेत्रों में हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Tags