गोमती नगर इकाई का चित्रगुप्त पूजन एवं दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

The Chitragupta Pujan and Diwali get-together of the Gomti Nagar unit concluded with great enthusiasm and joy.
 
gfufty

लखनऊ डेस्क, आर. एल. पाण्डेय। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी उत्तर प्रदेश की गोमती नगर इकाई की ओर से चित्रगुप्त पूजन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कबीर पीस मिशन, विपुल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। समारोह में पूजन, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त के पूजन से हुआ। इसके बाद महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, प्रमोद निगम एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव को गोमती नगर इकाई के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर और माल्यार्पण करके सम्मानित किया। वहीं, गोमती नगर इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने सम्मान किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, निदेशक डिवाइन हॉस्पिटल, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश खरे, रवि श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन और एमपी श्रीवास्तव को भी स्मृति चिह्न एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का प्रमुख आकर्षण रहे। सुप्रसिद्ध गायिकाओं आभा श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव और बबीता श्रीवास्तव ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रागिनी श्रीवास्तव के समूह ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुप्रसिद्ध कवि अजय वर्मा के काव्य पाठ और संगीता श्रीवास्तव की वादन प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ।

समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया गया। अमोलिका श्रीवास्तव और रितेश श्रीवास्तव को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव और राजीव सक्सेना को सम्मान प्रदान किया गया।

अंत में महासभा के महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, विशिष्टजनों, मेधावी विद्यार्थियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले कलाकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Tags