राजकीय नर्सेस संघ प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव से की भेंट, 8 नवम्बर के अधिवेशन के लिए किया आमंत्रण

State Nurses Association delegation met Additional Chief Secretary and invited them for the convention on November 8.
 
Hjj
लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री अमित कुमार घोष से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 8 नवम्बर 2025 को प्रस्तावित अधिवेशन में भाग लेने हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया।
बैठक में नर्सेस संघ ने अपनी प्रमुख मांगों—
• नियमित नियुक्ति
• गृह जनपद में तैनाती
• पालनाघर (Crèche) की सुविधा
• केंद्र के समान भत्ते
• पदोन्नति
• संवर्ग पुनर्गठन
आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
अपर मुख्य सचिव ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रस्तुत विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर इन मांगों पर विभागीय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के 18वें अधिवेशन की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ भी दीं।
प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, संयुक्त सचिव गीतांशु वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष आईनिस चाल्स उपस्थित रहे।

Tags