लखनऊ में 22 नवंबर को होगा देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन, सेवा कार्यों में योगदान देने वाले स्वयंसेवक होंगे सम्मानित

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा कार्यक्रम, जरूरतमंदों को दी जाएगी आर्थिक सहायता

 
aefawe

रंजीत सिंह/लखनऊ। देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति की ओर से रविवार, 22 नवंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित ज्यूपिटर हॉल में महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ देश के अन्य हिस्सों से संस्था के सदस्य, पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे।

कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से शुरू हुआ देवदूत वानर सेना का अभियान आज समाजसेवा के कई क्षेत्रों में सक्रिय है। संस्था की ओर से चिकित्सा सहायता, रक्त एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने, जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद, बेटियों के विवाह और आपदा राहत जैसे कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 में पंजीकृत इस संस्था का मूल मंत्र 'Community Helping Community' यानी समुदाय द्वारा समुदाय की सहायता है।

करोड़ों रुपये की सहायता जरूरतमंदों तक पहुंचाई

संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक श्री अजीत प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संचालित इस जनसेवा अभियान के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है। संस्था का उद्देश्य समाज के लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंदों को समय पर सहयोग उपलब्ध कराना है।

rtwe

स्वयंसेवकों का होगा सम्मान, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

महासम्मेलन के दौरान संस्था की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कुछ जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। संस्था का मानना है कि आपसी सहयोग और सामूहिक भागीदारी से ही संवेदनशील एवं सहयोगी समाज का निर्माण किया जा सकता है। संस्था ने संदेश दिया है कि मदद करने के लिए बहुत बड़ा होना जरूरी नहीं, बल्कि किसी के काम आने का भाव होना चाहिए।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 22 नवंबर 2026, रविवार

  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

  • स्थान: ज्यूपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ

  • आयोजक: देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति, लखनऊ

Tags