बलरामपुर में अग्रवाल सभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Aggarwal Sabha organised a grand Holi gathering in Balrampur, and a new executive committee was formed.
 
Nnnn
बलरामपुर। अग्रवाल सभा, बलरामपुर द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल में आगामी दो वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया से हुई। चुनाव संबंधित नामांकन प्रक्रिया प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक चुनाव अधिकारी एवं सभा अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुई।

Shhssh

सायं 5:00 बजे से होली मिलन समारोह एवं सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और ठंडाई व जलपान का आनंद लिया।

Shshhw

इसके बाद सायं 6:00 बजे अग्रवाल सभा, बलरामपुर की आम सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए गठित नई कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्विरोध चयन की घोषणा की गई। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
Snsnwn
नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवीकांत अग्रवाल (भगवतीगंज) एवं अजय कुमार अग्रवाल (बलरामपुर), सचिव विनोद कुमार बंसल, निरीक्षक मोहनलाल अग्रवाल और सुशील कुमार हमीरवासिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, भवन अध्यक्ष साकेत कुमार तुलस्यान, भंडार अध्यक्ष शरद अग्रवाल तथा जनसंपर्क अधिकारी आलोक अग्रवाल निर्वाचित घोषित किए गए।
सभा में सदस्य के रूप में अशोक कुमार गुप्ता, निर्मल कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार तुलस्यान, पवन अग्रवाल, अरुण केडिया, सुनील अग्रवाल, अभिषेक सिंघल सहित अन्य गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।
Snsnns
सायं 7:00 बजे से लखनऊ से आई सी.टी.सी.एस. फैमिली के कलाकारों ने विभिन्न होली गीतों और अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एंकर, कॉमेडियन एवं मिमिक्री आर्टिस्ट विजय गुप्ता ने दर्शकों के साथ मनोरंजक सवाल-जवाब और हास्य-प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
Sbsb
कार्यक्रम के समापन से पूर्व फूलों की प्रसिद्ध होली खेली गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सी.टी.सी.एस. के फाउंडर अध्यक्ष मनोज कुमार, ऑफिशियल फोटोग्राफर निखिल बालूजा और कोरियोग्राफर दिव्या शुक्ला को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Tags