सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा चिनहट

महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, महंत लल्ला बाबा की ओर से आयोजित हुआ भंडारा

 
dfyrf

संवाददाता: शेरे बलिया

लखनऊ। चिनहट स्थित सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण और माता रानी के जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथावाचक आचार्य श्याम भूषण महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए धार्मिक उत्साह के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर मंदिर के महंत लल्ला बाबा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की अनेक महिला भक्तों ने शामिल होकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और समाज में धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए वे लगातार माता रानी से प्रार्थना करते हैं।

कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। वहीं, माता छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्ति संगीत तथा माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

धार्मिक आयोजन के समापन पर मंदिर प्रांगण में महंत लल्ला बाबा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंदिर संरक्षक शैलेन्द्र पांडेय शैलू, भाजपा नेता विनोद सिंह, नीरज गुप्ता, विनोद यादव बाबा, अर्चना पांडेय, आरबी शुक्ला, विवेकानंद श्रीवास्तव, सुरेश कुमार प्रजापति और मुनेश्वर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Tags