रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

Grand oath-taking ceremony of the Ramakrishna Park Business Association concludes; new team assumes responsibility.
 
uiouiouh

लखनऊ, 7 अगस्त 2026।
अमीनाबाद स्थित बुद्धूलाल धर्मशाला में शुक्रवार को रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र तथा वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा रहे। वहीं संरक्षक विनोद अग्रवाल एवं केदारनाथ बाजपेयी मंचासीन रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष मनीष वर्मा, महामंत्री हर्ष कनोडिया, कोषाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अनेजा, अनुज अग्रवाल, कपिल बग्गा एवं मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, मनोज रतनानी, सुरेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, हरजीत सिंह, अर्पण सेठ एवं आबिद अली, वरिष्ठ मंत्री दीपक दुलानी, दीपक खुराना, नवीन कसेरा एवं चंदन रस्तोगी, मंत्री आशीष गुप्ता, सचिन गुलाटी, रोहित रस्तोगी, अमित बालाजी, मिक्की गुलाटी, राजू मिश्रा एवं मनीष तुल्सीयान, संगठन मंत्री विवेक टोकी एवं अतुल अरोड़ा, प्रचार मंत्री नीवन सोनी तथा कार्यकारिणी सदस्य शारिक, आर.के. मिश्रा, रजत अग्रवाल, यश भटेजा और अर्जुन सिंह शामिल रहे।

व्यापारियों की एकजुटता पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने में सक्षम होता है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की मजबूती ही व्यापारियों के अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजारों की व्यवस्था में सुधार और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाने का मंच नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

t6ut

व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प

वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि व्यापार मण्डल हमेशा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और बाजारों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वहीं जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल की नई टीम पारदर्शिता, सेवा भावना और पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि लखनऊ व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से लगातार संवाद बनाए रखेगा और हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

अतिथियों का सम्मान और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने नवगठित टीम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन केदारनाथ बाजपेयी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने किया। इस अवसर पर अनिल बजाज (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), प्रियंक गुप्ता (महामंत्री), यूसुफ (अध्यक्ष, मुमताज मार्केट), रिजवान (महामंत्री), आनंद गुलाटी (कार्यवाहक अध्यक्ष) सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags