आंधी-तूफान का कहर : पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित, कार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

Storm wreaks havoc: Falling trees block several roads, tree falls on car, major accident averted
 
Storm wreaks havoc: Falling trees block several roads, tree falls on car, major accident averted
नवनीत कुमार राम जी   पिहानी। बुधवार को अचानक बदले मौसम ने जमकर कहर बरपाया। तेज आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जगह-जगह बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
पिहानी व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते कई मार्गों पर पेड़ गिर पड़े। जहानी खेड़ा इलाके में एक चलती कार के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आंधी के कारण कई ग्रामीण इलाकों में बिजली के पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली व्यवस्था चरमराई रही। उधर, कुछ स्थानों पर ओले गिरने से आम और गेहूं की बची फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

तेज आंधी के चलते सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स और टीनशेड भी उड़ गए। मौसम खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Tags