जम्मनलाल शर्मा एकादश और विजय मित्रा द्विवेदी एकादश के बीच होगा हॉकी प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला

सेमीफाइनल में गांधी क्लब बीबीके और केडी सिंह बाबू एकादश को मिली हार, दोनों विजेता टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

 
xert

लखनऊ। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर आयोजित तृतीय स्व. विजय मित्र द्विवेदी स्मारक सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर जम्मनलाल शर्मा एकादश और विजय मित्रा द्विवेदी एकादश ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले हॉकी के जादूगर के.डी. सिंह बाबू के पौत्र एवं जूनियर सिंह के पुत्र स्व. अमर दीपक सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। उनका निधन सोमवार को हुआ था। इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

455454

जम्मनलाल शर्मा एकादश ने 3-1 से दर्ज की जीत

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में जम्मनलाल शर्मा एकादश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गांधी क्लब बीबीके को 3-1 गोल से पराजित किया। शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया तथा मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

विजय मित्रा द्विवेदी एकादश ने 5-2 से जीता मुकाबला

दूसरे सेमीफाइनल में विजय मित्रा द्विवेदी एकादश ने केडी सिंह बाबू एकादश के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 5-2 गोल से अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

dfds

बुधवार को होगा खिताबी मुकाबला

अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को जम्मनलाल शर्मा एकादश और विजय मित्रा द्विवेदी एकादश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेंगी। हॉकी प्रेमियों को एक रोमांचक और संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले की उम्मीद है।

Tags