The Hundred 2026 Sunrisers Leeds vs London Spirit: सनराइजर्स लीड्स ने 'द हंड्रेड' में रचा नया इतिहास, 241 रन और 21 छक्कों के साथ टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स
The Hundred Men's Competition 2026: 'द हंड्रेड 2026' के 20वें मुकाबले में 4 अगस्त को हेडिंग्ले का मैदान ऐतिहासिक बल्लेबाजी के तूफान का गवाह बना। सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए 100 गेंदों में 2 विकेट के नुकसान पर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह 'द हंड्रेड' पुरुषों के प्रतियोगिता इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया है। सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट को 37 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर अपनी जगह मजबूत कर ली है।
मार्श और रिकल्टन की रिकॉर्ड साझेदारी
सनराइजर्स लीड्स को कप्तान मिचेल मार्श और रयान रिकल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 54 गेंदों में 148 रन जोड़कर द हंड्रेड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया।
मार्श ने 37 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली और केवल 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन में उनके नाम अब 23 छक्के हो गए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं।वहीं, रयान रिकल्टन ने 42 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हैरी ब्रूक ने भी मचाया धमाल
मार्श के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर द हंड्रेड के इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी की।
21 छक्कों के साथ बना नया रिकॉर्ड
सनराइजर्स लीड्स ने अपनी पारी में कुल 21 छक्के लगाए, जो द हंड्रेड के इतिहास में किसी एक टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले प्रतियोगिता का सर्वोच्च स्कोर 226/4 था, जिसे इस मुकाबले में पीछे छोड़ दिया गया।
डेविड विली का संघर्ष नहीं आया काम
242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए। हालांकि, लियाम लिविंगस्टोन ने 13 गेंदों में 34 रन बनाकर उम्मीद जगाई, जबकि डेविड विली ने 46 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली। इसके बावजूद टीम 6 विकेट पर 204 रन ही बना सकी।
MITCHELL MARSH IN THE HUNDRED 2026:
— Rohan (@CrazyCricRohan) August 5, 2026
41(27) vs MI London
69(34) vs Southern Brave
63(26) vs Manchester Super Giants
41(35) vs Trent Rockets
76(37) vs London Spirit
Marsh is at the peak of his powers in shorter format in last 2 years 🥶@ImMitchelmarsh #TheHundred2026 pic.twitter.com/kjkiscXI62
मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड
इस मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हुए—
- द हंड्रेड इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर – 241/2
- सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी – 148 रन
- एक पारी में सबसे ज्यादा 21 छक्के
- दोनों टीमों द्वारा कुल 446 रन, जो टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड
- दोनों टीमों ने मिलकर 31 छक्के लगाए, जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक हैं
सनराइजर्स लीड्स की इस जीत ने न केवल अंक तालिका में उनकी स्थिति मजबूत की, बल्कि द हंड्रेड के इतिहास में भी इस मुकाबले को यादगार बना दिया।
