नागरिक सुरक्षा का इंडस्ट्रियल डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न
लखनऊ। केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, बख्शी का तालाब में आयोजित एक दिवसीय “सीडी प्लानिंग फॉर इंडस्ट्रियल डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस” कोर्स का गुरुवार को सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों और वार्डनों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
राज्य स्तरीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न नागरिक सुरक्षा नगरों और पुलिस विभाग से आए अधिकारियों एवं वार्डनों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारी, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा संबंधी रणनीतियों को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ सिविल डिफेंस के अधिकारी एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक अभ्यास और प्रदर्शन भी कराए गए, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का अनुभव प्राप्त हुआ।
यह प्रशिक्षण केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान की कमांडेंट एवं पीसीएस अधिकारी नीता यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को कमांडेंट नीता यादव के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा द्वारा प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक योगेश कुमार, ब्रजेश शुक्ला और रमेश सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में हरदोई से सहायक उपनियंत्रक कमलेश चंद्र शुक्ला, मुरादाबाद से आईसीओ आशीष चंद्र त्रिवेदी और पोस्ट वार्डेन संजय कुमार गुप्ता, सहारनपुर से पोस्ट वार्डेन अवनीश कम्बोज, सुल्तानपुर से सेक्टर वार्डेन सुशील कनौजिया एवं आरिफ अंसारी सहित उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम से निजी सचिव अक्षय कुमार त्रिपाठी और सहायक ग्रेड-1 पवन कुमार भारद्वाज ने सहभागिता की।
