23 फरवरी 2026 को खुलेगा क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹1,000–₹1,053 प्रति शेयर तय
Clean Max Enviro Energy Solutions Limited IPO to open on February 23, 2026, price band fixed at ₹1,000–₹1,053 per share
Wed, 18 Feb 2026
लखनऊ, फरवरी 2026: भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (सी एंड आई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1) का प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 तय किया है।
कंपनी का यह आईपीओ 23 फरवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 14 इक्विटी शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 14 शेयरों के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे।
आईपीओ का ढांचा
- ₹1,200 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू
- ₹1,900 करोड़ तक का ऑफर-फॉर-सेल (OFS)
ऑफर-फॉर-सेल के तहत प्रमोटर कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (डीआईएफसी) लिमिटेड और केईएमपीआईएनसी एलएलपी अपनी हिस्सेदारी का हिस्सा बेचेंगे। इसके अलावा ऑग्मेंट इंडिया I होल्डिंग्स, एलएलसी और डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस भी ओएफएस में शामिल हैं।
इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग
फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि में से ₹1,122.6 करोड़ का उपयोग कंपनी और/या उसकी सहायक कंपनियों के कुछ या सभी बकाया ऋणों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा। शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में लगाई जाएगी।
प्री-आईपीओ प्लेसमेंट
आईपीओ से पहले कंपनी ने ₹1,500 करोड़ का सफल प्लेसमेंट किया है। इसमें जिन लॉन्ग-टर्म इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स ने भाग लिया, उनमें शामिल हैं
जोंगसांग इंवेस्टमेंट्स पीटीई. लिमिटेड, जो टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है
जीएसएस इंडिया अपॉर्चुनिटीज एआईएफ स्कीम I, जो बैन कैपिटल स्पेशल सिचुएशन से संबद्ध है
360 ओएनई स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड
निओ डिजिटल इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड
स्टेडव्यू कैपिटल मॉरिशस लिमिटेड
चुनिंदा फैमिली ऑफिसेज
ग्लोबल इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स की भागीदारी, कंपनी के बिज़नेस मॉडल और भारत के सी एंड आई रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में इसके दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर मजबूत भरोसे को दर्शाती है।
बिज़नेस प्रोफाइल और ग्रोथ आउटलुक
क्लीनमैक्स इस क्षेत्र की शुरुआती कंपनियों में से एक रही है और सी एंड आई रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के विकास तथा इसके ऑपरेटिंग मॉडल को आकार देने में इसकी अहम भूमिका रही है।
कंपनी के कुल पोर्टफोलियो का लगभग 43% हिस्सा डेटा सेंटर और एआई ग्राहकों को सेवाएं देता है। भारत में डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के तेज़ विस्तार के साथ, भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों की मांग बढ़ रही है—जो क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड के लिए बड़े अवसरों वाला बाज़ार प्रस्तुत करती है।
