पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक कर सकेंगे अप्लाई

Polytechnic Entrance Exam 2026 Application Deadline Extended; Candidates Can Now Apply Until May 10.
 
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक कर सकेंगे अप्लाई

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। परिषद ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 मई 2026 कर दी है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी।

परिषद के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इसके साथ ही आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी 8 मई 2026 से 11 मई 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

परिषद ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

गौरतलब है कि पॉलीटेक्निक की कुल 2,71,093 सीटों के मुकाबले अब तक लगभग 3.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इससे साफ है कि युवाओं के बीच पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों को लेकर लगातार रुचि बढ़ रही है।

Tags