डिज़्नी क्रूज़ लाइन पर शाहरुख़ ख़ान की आवाज़ में ‘द लायन किंग’ थीम वाला भव्य आतिशबाज़ी शो

A spectacular fireworks show featuring the 'The Lion King' theme, with Shah Rukh Khan's voiceover, on the Disney Cruise Line.
 
A spectacular fireworks show featuring the 'The Lion King' theme, with Shah Rukh Khan's voiceover, on the Disney Cruise Line.

लखनऊ | जनवरी, 2026: डिज़्नी क्रूज़ लाइन ने अपने नए क्रूज़ डिज़्नी एडवेंचर पर एक भव्य और अनोखे आतिशबाज़ी शो की घोषणा की है। समुद्र के बीच आसमान को रोशन करने वाला यह बिल्कुल नया, ओरिजिनल शो — “द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई” — दर्शकों को एक जादुई अनुभव देने के लिए तैयार है।

दुनिया की एकमात्र क्रूज़ लाइन के रूप में जो खुले समुद्र में आतिशबाज़ी प्रस्तुत करती है, डिज़्नी क्रूज़ लाइन इस प्रतिष्ठित परंपरा को इस बार और भी खास बना रही है। मनोरंजन जगत के बादशाह शाहरुख़ ख़ान इस शो के नैरेटर होंगे और अपनी दमदार व भावनात्मक आवाज़ से इस अनुभव को एक नई ऊंचाई देंगे।

शाहरुख़ ख़ान की आवाज़ में जादुई सफर

दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार और दर्शकों से अपने गहरे जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध शाहरुख़ ख़ान, डिज़्नी एडवेंचर पर अपनी खास कहानी कहने की शैली, करिश्माई मौजूदगी और आवाज़ के ज़रिए हर उम्र के मेहमानों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाएंगे।


गौरतलब है कि ख़ान इससे पहले डिज़्नी की ‘द लायन किंग’ (2019) और ‘मुफासा: द लायन किंग’ (2024) के हिंदी संस्करणों में मुफासा को अपनी आवाज़ दे चुके हैं। अब वे इस भव्य आतिशबाज़ी शो में उसी गर्मजोशी और गंभीरता के साथ क्लासिक कहानी को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत करेंगे।

आसमान में जश्न, दिलों में खुशी

डिज़्नी की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक पर आधारित “द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई”, जीवन, उम्मीद और खुशियों का उत्सव है। यह शो परिवारों और दोस्तों को जहाज़ के ऊपरी डेक पर एक साथ इकट्ठा होकर शानदार आतिशबाज़ी, ड्रामेटिक लाइटिंग और आइकोनिक म्यूज़िक की अद्भुत सिम्फनी का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करता है।

इस शो में “सर्कल ऑफ़ लाइफ”, “हाकुना मटाटा”, “ही लिव्स इन यू” और “कैन यू फील द लव टुनाइट?” जैसे लोकप्रिय गीत शामिल होंगे। इन गीतों को रॉयल स्कॉटिश नेशनल ऑर्केस्ट्रा द्वारा रिकॉर्ड किए गए ओरिजिनल अरेंजमेंट्स और दक्षिण अफ्रीका के न्डलोवु यूथ क्वायर की भावनात्मक धुनों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जो पूरे अनुभव को और भी जीवंत बना देगा।

शाहरुख़ ख़ान की प्रतिक्रिया

शाहरुख़ ख़ान ने कहा,“द लायन किंग मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखती है। इसकी बहादुरी और उम्मीद से भरी कहानी समय से परे है। मेरा परिवार और मैं पहले भी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं, इसलिए इस नए रूप में इसे बयां करना मेरे लिए बेहद खास है। ‘द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई’ परिवार और समुदाय की ताकत का उत्सव है और यह उस जादू को दर्शाता है जिसे डिज़्नी एडवेंचर पर छुट्टियां मनाने वाले लोग महसूस करेंगे। मैं फैंस और परिवारों के साथ इस खूबसूरत उत्सव को साझा करने के लिए उत्साहित हूँ।”

डिज़्नी क्रूज़ लाइन का दृष्टिकोण

डिज़्नी क्रूज़ लाइन की साउथईस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल जनरल मैनेजर सारा फॉक्स ने कहा,“शाहरुख़ ख़ान को ‘द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई’ के नैरेटर के रूप में शामिल करना डिज़्नी एडवेंचर के मेहमानों के लिए एक बिल्कुल नया और यादगार अनुभव लेकर आएगा। जैसे ही हम इस क्षेत्र में पहली बार डिज़्नी क्रूज़ लाइन पेश कर रहे हैं, एक ऐसे कलाकार का साथ मिलना, जो लंबे समय से आइकॉनिक डिज़्नी स्टोरीटेलिंग का हिस्सा रहा है, हमारे लिए गर्व की बात है। उनका जुड़ाव हमें इस प्रिय कहानी को एक नए, रोमांचक और स्थानीय तौर पर जुड़ाव महसूस कराने वाले अंदाज़ में प्रस्तुत करने का अवसर देता है।”

शो शेड्यूल

“द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई” को समुद्र में चुनिंदा शामों को, तीन-रात और चार-रात दोनों क्रूज़ यात्राओं के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। लेटेस्ट शेड्यूल और अन्य जानकारियों के लिए मेहमानों को Disney Cruise Line Navigator App पर चेक करने की सलाह दी जाती है।

Tags