भाजपा के गौरव अभियान के तहत बैठक आयोजित

Meeting held under BJP's Gaurav Abhiyan
 
Meeting held under BJP's Gaurav Abhiyan
बलरामपुर। संविधान गौरव अभियान के अन्तर्गत सोमवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की चर्चा की गई है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के पूर्व महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है।

भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार बनी तो भीमराव अम्बेडकर के जन्म स्थान को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब का जन्म दिवस हर बूथ पर भव्य रूप से मनाती है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर सभी लोगों को समान अधिकार देने का काम किया है। समाज में सभी लोग आज बराबरी पर है।

कोई भी व्यक्ति किसी के अधिकारों का हनन नहीं कर सकता है। संविधान के माध्यम से लोग न्याय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह मोनू, बिंदू विश्वकर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमार वाल्मीकि, संदीप वर्मा, ललिता तिवारी, अवधेश तिवारी तरूण, साधना पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, निर्मल सिंह, सोनू गौतम व मनोज आर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags