लखनऊ में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, भव्य तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का उत्साह

The message of ‘Har Ghar Tiranga’ resonated in Lucknow; patriotic fervor was evident in the grand Tiranga Yatra.
 
shhshs
लखनऊ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों, NSS स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर और यात्रा मार्ग गूंज उठा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश देते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

vvv


तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर आईआईएम रोड स्थित रायपुर हनुमान मंदिर तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान ‘हर घर तिरंगा’, ‘घर-घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा लहराएगा-भारत आगे जाएगा’ जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

zbsb


यात्रा के बाद ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ. सपन अस्थाना, डॉ. राम प्रकाश दीक्षित और डॉ. सुगत शुक्ला ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की। साथ ही आगामी स्वच्छता एक्शन प्लान की रूपरेखा और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश छिमवाल, उप-कुलसचिव डॉ. राजेश सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शिखर वर्मा, उप-अधिष्ठाता (अकादमिक) डॉ. कल्याण आचार्य सहित विभिन्न स्कूलों के डीन, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

bsbsb


कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Tags