NABH मान्यता प्राप्त गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की नियुक्ति, शिक्षण और उपचार होगा और भी बेहतर

NABH accredited Goyal Ayurvedic Medical College will improve the recruitment of specialists, teaching and treatment.
 
NABH accredited Goyal Ayurvedic Medical College will improve the recruitment of specialists, teaching and treatment.
दिनांक 12.02.2026 को गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अनौरा कला, लखनऊ (एनएबीएच मान्यता प्राप्त) के प्राचार्य प्रो. अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मिथिलेश वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिकित्सालय में सभी क्लीनिकल विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर की नियमित नियुक्ति है।

चिकित्सालय में गठिया, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, सायटिका जैसे रोगों का उपचार आयुर्वेदिक पंचकर्म विधियों से किया जा रहा है। वहीं बवासीर, भगंदर एवं फिशर जैसे रोगों का प्रभावी इलाज औषधियों एवं क्षार सूत्र विधि द्वारा उपलब्ध है। नेत्र रोगों के लिए तर्पण सहित अन्य आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं से उपचार किया जाता है।

इसके अतिरिक्त इन्फर्टिलिटी, ल्यूकोरिया, मासिक धर्म से संबंधित विकारों का उपचार विशेषज्ञ वैद्यों द्वारा किया जा रहा है। बाल रोग विभाग में बच्चों से जुड़े सभी रोगों की चिकित्सा उपलब्ध है तथा प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बच्चों की बुद्धि, स्मरण शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्णप्राशन संस्कार कराया जाता है।

सरकारी सहयोग से चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क टीकाकरण केंद्र संचालित है। साथ ही, एक डेंटल क्लीनिक भी स्थापित है, जहाँ दंत रोगों की परामर्श सेवा के साथ-साथ नए दाँत लगाने की सुविधा उपलब्ध है।जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय द्वारा दूरभाष परामर्श सेवा भी प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक (अवकाश दिवस को छोड़कर) मोबाइल नंबर 7007077003 एवं 7007077009 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह समस्त सेवाएँ गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा जनमानस के स्वास्थ्य हित में निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Tags