Powered by myUpchar

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने किया सुंदरकांड पाठ, वैदिक सनातन राष्ट्र के संकल्प पर हुई चर्चा

Officials of Rashtriya Yuva Vahini recited Sunderkand, discussion took place on the resolution of Vedic Sanatan nation
 
Officials of Rashtriya Yuva Vahini recited Sunderkand, discussion took place on the resolution of Vedic Sanatan nation
कानपुर/लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय): राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्पित राणा, जिला अध्यक्ष रोहित शर्मा, जिला महामंत्री रवि सरोज, अनमोल राहुल तथा मंडल अध्यक्ष कानपुर राहुल समेत अन्य पदाधिकारी सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।

इस अवसर पर संगठन के मुख्य उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया और इस लक्ष्य को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी क्रम में संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है।

Tags