गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ‘Award of Excellence–2026’ से सम्मानित

23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में मिला सम्मान, शिक्षा और आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

 
s

लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की इकाई गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ के प्राचार्य प्रो. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव को ‘Award of Excellence–2026’ से सम्मानित किया गया। 10 अक्टूबर 2026 को 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

यह सम्मान समारोह द लखनऊ ट्रिब्यून की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. श्रीवास्तव को द लखनऊ ट्रिब्यून के मैनेजिंग एडिटर के. पी. सिंह और मनोज चंदेल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में ज्ञान मिल्क प्रोडक्शन फर्म तथा एनआरआई ट्रीट अपार्टमेंट ग्रुप का सहयोग रहा।

संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के अवसर पर प्रो. श्रीवास्तव को मिला यह सम्मान गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि शिक्षा, आयुर्वेदिक चिकित्सा और शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्य प्रो. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव की इस उपलब्धि से संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को भी नई पहचान मिली है।

प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. श्रीवास्तव को सम्मानित किए जाने पर संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थान के सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि को प्रेरणादायी बताते हुए इसे कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना।

Tags