संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा संवाद का मंच

Inauguration of the Public Relations Office of the Joint Industry and Trade Association; a platform for dialogue for traders and the general public.
 
sdfds

लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जनसंपर्क कार्यालय का मौलवीगंज, वार्ड संख्या 95, लखनऊ में गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय की स्थापना का उद्देश्य व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना है।

शुभारंभ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों और शुभचिंतकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति, सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।

समस्याओं और सुझावों के लिए बनेगा संपर्क केंद्र

गीता गुप्ता ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ सीधे संवाद का माध्यम बनेगा। यहां लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक सहयोग और समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन ‘सेवा, संवाद और संकल्प’ की भावना के साथ व्यापारिक समुदाय एवं समाज के बीच निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। नए कार्यालय के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए संगठन से संपर्क करना अधिक सहज और प्रभावी बनाने का प्रयास होगा।

सहयोगियों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों का गीता गुप्ता ने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग और विश्वास ही जनसेवा के प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गीता गुप्ता ने अपना परिचय जिला सह-कोषाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ महानगर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के रूप में दिया। उन्होंने अपना पता 174, मध्य विधानसभा, लखनऊ बताया।

Tags