रामनगर टाउन हाल में गूंजा साहित्य का स्वर, विराट कवि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

The voice of literature resonated at Ramnagar Town Hall; a massive crowd turned out for the grand poets' gathering.
 
0-jko0-

रामनगर, बाराबंकी। हिंदी दिवस के अवसर पर श्री “शंख” साहित्य सेवा संस्थान एवं मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर पंचायत रामनगर स्थित टाउन हाल में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों, युवाओं और मातृशक्ति ने भाग लिया। कवियों की रचनाओं और प्रस्तुतियों ने देर तक श्रोताओं को बांधे रखा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमाता मुनालिनी सिंह, धमेड़ी स्टेट, रामनगर बाराबंकी ने की। वहीं भाजपा किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष राम शरण पाठक, चेयरमैन, नगर पंचायत रामनगर रहे।

कवि सम्मेलन में देश, समाज, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़े विभिन्न विषयों पर कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कविता की विविध विधाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों पर टाउन हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

हिंदी हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना की आवाज : रामबाबू द्विवेदी

मुख्य अतिथि रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि हिंदी महज संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीक और ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़कर रहना चाहिए।

उन्होंने युवा शक्ति और मातृशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मातृशक्ति भारतीय संस्कारों और परंपराओं की संवाहक है, जबकि युवा शक्ति देश की ऊर्जा और भविष्य की ताकत है। दोनों शक्तियां जब एक साथ सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती हैं तो समाज में बदलाव के साथ राष्ट्र के विकास को भी नई गति मिलती है।

संस्था के पदाधिकारी रहे मौजूद

आयोजन में श्री “शंख” साहित्य सेवा संस्थान एवं मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपचन्द त्रिपाठी, सचिव रविन्द्र सिंह (पप्पू), महामंत्री रवि कान्त पाण्डेय, मंत्री हरीश दत्त पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला (पंकज) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में संयुक्त सचिव मनोज मिश्रा जीतू, समिति एडिटर एवं मीडिया प्रभारी शिवम मोहन गुप्ता (राजा) तथा सह मीडिया प्रभारी किसान मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान रवि ओझा, पप्पू सिंह, रामकिशोर शुक्ला, हरिहर दत्त शुक्ला और प्रमोद पंकज सहित अन्य साहित्यप्रेमियों एवं सहयोगियों की सहभागिता रही।

कवि सम्मेलन ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति सम्मान के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को साहित्य से जोड़ने और समाज में मातृशक्ति की भूमिका को सम्मान देने का आह्वान किया गया।

“हिंदी का सम्मान—भारत का सम्मान,
साहित्य का सम्मान—संस्कारों का सम्मान।”

Tags