ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ जिला अध्यक्ष आर.एल. पाण्डेय को सौंपा मनोनयन पत्र
The State President of the Rural Journalists Association handed over the nomination papers to Lucknow District President R.L. Pandey.
Sun, 28 Sep 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने लखनऊ जिला अध्यक्ष आर.एल. पाण्डेय को औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल, डॉ. के.जी. गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जयप्रकाश गोविंद राम, डॉ. बी.बी. गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि, सदस्य सुधाकर मिश्रा, रामसुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा, प्रदीप राय, गजेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार और अमरजीत सिंह शामिल रहे।
मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई जिला कार्यकारिणी संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और ग्रामीण पत्रकारिता के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
