राज्य स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता 10 दिसंबर को आयोजित होगी

State level Mahiyasi Mahadevi Verma debate competition to be held on December 10
 
राज्य स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता 10 दिसंबर को आयोजित होगी

लखनऊ, 2 दिसंबर 2025।
राज्य स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 10 दिसंबर को एसएसवी इंटर कॉलेज, अयोध्या में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।

लखनऊ मंडल कार्यालय के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि लखनऊ मंडल से कुल चार प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इनमें श्री गुरुनानक विद्या सभा बालिका इंटर कॉलेज, लखीमपुरखीरी की छात्राएँ

  • आफ़रीन अंसारी (पक्ष)

  • त्रिशिका सिंह (विपक्ष)

साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पुरवा (उन्नाव) की छात्राएँ—

  • राधिका मिश्रा (पक्ष)

  • समृद्धि शुक्ला (विपक्ष)
    अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी।

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद” निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जे.डी. अयोध्या मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था 9 दिसंबर की अपराह्न से ही कर दी जाएगी।

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिला विद्यालय निरीक्षक—लखीमपुरखीरी और उन्नाव—अपने-अपने जनपद से चयनित प्रतिभागियों को मार्गदर्शक शिक्षक के साथ समय से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Tags