The Street Republic : ग्लोबल स्ट्रीट ईट्स का देसी फ्यूज़न अब लखनऊ के नोवोटेल गोमतीनगर की रूफटॉप पर
लखनऊ: नोवोटेल होटल लखनऊ गोमतीनगर ने अपने आकर्षक रूफटॉप रेस्टोबार “The Street Republic” का शानदार शुभारंभ किया है। पूलसाइड पर स्थित यह नया डेस्टिनेशन दुनियाभर के पॉपुलर स्ट्रीट फूड को भारतीय स्वाद, फ्लेवर और स्टाइलिश प्रस्तुति के साथ पेश करता है। यहाँ लखनऊ की स्काईलाइन के बीच स्वाद, संगीत और एंबियंस का अनूठा अनुभव मिलता है। नोवोटेल लखनऊ के जनरल मैनेजर राहुल नामा ने कहा — “The Street Republic सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो स्ट्रीट फूड की एनर्जी, ग्लोबल क्यूज़ीन की क्रिएटिविटी और भारतीय तड़के को एकसाथ जोड़ता है।”
The Street Republic’ के मेन्यू में स्ट्रीट ईट्स को नया देसी रूप दिया गया है — जैसे चाट-स्टाइल टैकोस, तंदूरी शावरमा, मसाला डिम सम जैसी खास पेशकशें। इसके साथ ही मेक्सिकन टैकोस, मिडल ईस्ट शावरमा, एशियन चाउमीन और डिम सम जैसे ग्लोबल डिशेज भारतीय अंदाज़ में प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं ड्रिंक्स मेन्यू में पानदान पैराडाइज़, सोलकड़ी कूलर और नवाबी सनसेट जैसे इनोवेटिव कॉकटेल्स मेहमानों को आकर्षित करते हैं।

इस रेस्टोबार की प्रेरणा भारत की प्रसिद्ध फूड गलियों — चांदनी चौक (दिल्ली), चौपाटी (मुंबई), चारमीनार (हैदराबाद) और पार्क स्ट्रीट (कोलकाता) — से ली गई है। हर डिश में उन गलियों के स्वाद, मसाले, रंग और फूड कल्चर का एहसास झलकता है।
नोवोटेल होटल्स, सुइट्स और रिसॉर्ट्स एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जो 65 से अधिक देशों में 590+ होटलों के साथ आधुनिकता, सुविधा और रिलैक्स्ड आतिथ्य अनुभव के लिए जाना जाता है। “The Street Republic” इस ब्रांड की इन्हीं मूल्यों को नए, ट्रेंडी फूड अनुभव के रूप में आगे बढ़ाता है।
