छठ पर घर लौटने की जद्दोजहद: क्या आम आदमी की जिंदगी अब जोखिम भरा सफर बन गई है?

The struggle to return home for Chhath: Has the life of an ordinary person now become a perilous journey?
 
snnen
छठ महापर्व पर अपने घर लौटने की चाह में लोग किस तरह जोखिम उठाने को मजबूर हैं, यह तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में एक युवक को बिजली के खंभे के बेहद करीब जोखिम भरे हालात में सफर करते हुए बताया जा रहा है। वह अपने घर छठ मनाने जा रहा है। लेकिन इस सफर में उसकी जान पर भी खतरा मंडरा सकता है।


इस मुद्दे को उठाते हुए एक टिप्पणी में 1978 के गुयाना स्थित जोंसटाउन सामूहिक मौतकांड का उदाहरण दिया गया है। उस घटना में पंथ के नेता जिम जोन्स के प्रभाव में 900 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। टिप्पणीकार ने इस घटना की तुलना मौजूदा भारतीय हालात से करते हुए धार्मिक अंधभक्ति और राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाए हैं।


टिप्पणी में कहा गया है कि आज आम नागरिक दिल्ली, बिहार जाने वाली ट्रेनों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित यात्रा और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर घर पहुंचने की मजबूरी में लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।

Tags