संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कैम्पबेल रोड इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Swearing-in ceremony of the Sanyukt Udyog Vyapar Mandal (Campbell Road Unit) concludes.
 
xas
लखनऊ, 30 अगस्त 2026।संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कैम्पबेल रोड इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को के.के. इंडस्ट्रीज, कैम्पबेल रोड स्थित यूरो किड्स स्कूल में उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन और व्यापारियों के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में कैम्पबेल रोड इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, महामंत्री आकाश बागड़ियां, कोषाध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश चौरसिया, उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, अब्दुल मोइन एवं गुलफाम राजा, विधि सलाहकार नितिन अग्रवाल, संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रेम प्रकाश यादव, नीरज यादव एवं आदित्य मौर्य, प्रचार मंत्री आदित्य गुप्ता तथा संरक्षक अजय गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, डॉ. नसीम अहमद एवं अब्दुल हमीद सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।

संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निगम, प्रदेश प्रभारी रतन दास, अरविंद नाथ मिश्रा, राम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, करुणेश प्रताप सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, अमित निगम, सनत शुक्ला, अशोक गुप्ता एवं भूपेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

व्यापारियों के उत्पीड़न पर जताई चिंता

समारोह को संबोधित करते हुए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारें जनहित में बेहतर कार्य करने का प्रयास करती हैं, लेकिन कई बार कुछ विभागों के अधिकारी सरकार का नाम लेकर व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की समय-समय पर समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सके और वे निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकें।

अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है।

समारोह का समापन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाओं एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags