शादी नहीं हो रही थी, इसलिए खाकी खरीद ली… 5 साल तक दरोगा बनकर चलता रहा ठाठ से

Marriage was not happening, so he bought khaki… He walked around as a police inspector for 5 years with pride.
 
Marriage was not happening, so he bought khaki… He walked around as a police inspector for 5 years with pride.
शाहजहांपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को नकली सब-इंस्पेक्टर बनकर घूमते हुए पकड़ा। कार में बैठे इस युवक की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई। वह एसआई की वर्दी और कैप पहनकर खुद को लखीमपुर खीरी में तैनात बताता था।
ASP दीक्षा भावरे के निर्देश पर जब उसकी जानकारी की पुष्टि कराई गई तो पता चला कि इस नाम का कोई भी सब-इंस्पेक्टर लखीमपुर खीरी में मौजूद नहीं है। पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह करीब पांच साल से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूम रहा था।

अमीर परिवार की लड़की को प्रभावित करने की कोशिश

गौरव ने कबूल किया कि वह शादी करने के लिए एक संपन्न परिवार की लड़की को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। खुद को दरोगा बताकर वह लड़की और उसके परिवार पर रौब जमाता था, ताकि उसे आसानी से विवाह के लिए राज़ी किया जा सके।
टोल टैक्स से भी बचता था
फर्जी खाकी पहनने का एक फायदा यह भी उठाता था कि रास्तों में उसे टोल टैक्स नहीं देना पड़ता था। वर्दी देखकर टोल कर्मी उसे बिना रोकटोक जाने देते थे।  आखिरकार असली पुलिस ने नकली पुलिसवाले की चाल पकड़ ली और उसे जेल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags