वर्ष 2025 होगा ऊर्जा, साहस नेतृत्व व पराक्रम का साल : पंडित शशिपाल

Year 2025 will be the year of energy, courage, leadership and bravery: Pandit Shashipal
Pandit Shashi Pal
सत्यदेव शर्मा सहोड़ शिमला। जाने माने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि अंक ज्योतिष के अनुसार जिस तरह से 2024 में शनि का अंक 8 प्रभावित रहा वैसे ही अगले वर्ष 2025 में 9 यानी की मंगल की ऊर्जा प्रभावित होगी।  ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आने वाला वर्ष 2025 संघर्ष के साथ सफलता से भरा होगा। 29 मार्च, 2025 को शनि भी अपनी चाल बदलेंगे, वहीं कुछ राशियों की साढ़ेसाती शुरू होगी तो कुछ राशियां साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगी। ज्योतिष के अलावा अंक ज्योतिष भी हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  अंकों का न केवल जीवन बल्कि परिस्थितियों पर भी प्रभाव पड़ता है।  अंक एक से लेकर सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

9 अंक एक पूर्णांक है। ऐसे में आने वाले 2025 का अंक एक विशेष अंक की ऊर्जा से प्रभावित होगा। साल 2025 में 2+0+2+5 = 9, तो इस हिसाब से साल का अंक 9 है। अंक ज्योतिष में अंक 9 का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, नेतृत्व और पराक्रम का कारक माना जाता है। वर्ष 2025 में मंगल ग्रह का प्रभाव बहुत मजबूत रहेगा। जिन अंक के लोगों को इस साल लाभ होगा व उनमें आत्मविश्वास भरा होगा। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोगों को आने वाले नए साल में क्या लाभ मिलने वाला है।

मूलांक 1
इस मूलांक के जातकों की इस साल नए काम की शुरुआत हो सकती है। जिसमें आपकी कार्यकुशलता और अनुभव चमकेंगे। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा
मूलांक 2 
शासन-प्रशासन से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।
मूलांक 3
इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों और नए रचनात्मक प्रयोगों में सफल हो सकते हैं। अंक 9 का प्रभाव आपके नेतृत्व और संगठन क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है
मूलांक 4 
अंक 4 राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है। जिसे अक्सर भटकाव और उलझाव का कारक समझा जाता है। राहु के प्रभाव से गलत संगति की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा।
मूलांक 5
इस वर्ष आपको व्यापार और करियर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नए व्यवसाय शुरू करने या वर्तमान व्यापार का विस्तार करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
मूलांक 6
यदि आप विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष शादी के योग प्रबल रहेंगे। घर-परिवार से संबंधित वस्तुओं, जैसे वाहन या नई संपत्ति, की खरीदारी के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
मूलांक 7 
कार्यक्षेत्र में औसत से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।
मूलांक 8
निजी जीवन में समय निकालना और अपनों के साथ संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में सामान्य रूप से अनुकूलता बनी रहेगी, बशर्ते आप समय पर ध्यान दें। 
मूलांक 9
प्रेम और वैवाहिक संबंधों में अहंकार से बचना जरूरी होगा। संतुलन बनाए रखने पर व्यक्तिगत जीवन और रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
*सुक्खू को अपनों से धोखा मिलने का योग, भाजपा को मिलेगा तेजतर्रार अध्यक्ष: पंडित
डोगरा*
पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बात करें तो हिमाचल का 9 अंक बनता है। 9 मंगल का ही अंक है। भूमि का कारक है। हिमाचल में कहीं भूमि से संबंधित परेशानियां होंगी, विवाद रहेंगे। प्रदेश की राजनीति में किसी बड़े विवाद को जन्म देगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार का 8 अंक बनता है। जोकि शनि का अंक है। 8 अंक शनि 9 अंक मंगल का शत्रु अंक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी 8 ही अंक है। जिसके कारण सरकार में गुप्त रूप से कोई चिंगारी लगाएंगे, जिसके कारण सरकार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनों से ही धोखा मिलने का योग बनाता है। किसी बड़े नेता का अचानक ही स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष का 7 अंक है जो जहां 9 अंक का मित्र अंक है, वहीं वो अंक दोनों मिलकर किसी ज्वालामुखी को फाड़ सकते है। भाजपा का 1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है। जहां सूर्य 9 अंक का मित्र अंक है। नेता प्रतिपक्ष का 6 अंक बनता है जो 9 अंक का शत्रु अंक है। नेता प्रतिपक्ष को किसी संकट में डाल सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का 4 अंक बनता है जो 9 अंक का शत्रु अंक है।
9+4=13=1+3=4 अंक जो राहु का अंक है, भाजपा में भी भीतर घात का योग बनाता है। नाम किसी का लाभ किसी और को मिल जाएगा। जो अपनों के द्वारा ही आग लगा देगा और बाहर का रास्ता दिखा देगा। प्रदेश को तेजतर्रार अध्यक्ष मिल सकता है। वर्ष 2025 में 4 ग्रहण लग रहे है। 4 अंक जो राहु का अंक है।
2+0+2+5=9 अंक 4 ग्रह
9+4=13=1+3=4 जो राहु का अंक है, राहु षड्यंत्र का कारक भी है। 2025 में राजनीति में कोई बड़ा षड्यंत्र होगा। राहु शमशान का कारक भी है। किसी बड़े नेता की अचानक ही मृत्यु का योग बन रहा है। दुर्घटना के द्वारा मृत्यु हो सकती है। प्रदेश में अभी हम किसी बड़े नेता को खो सकते हैं। 2025 में हर व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए।

Share this story