प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा, फिर करा दी दोनों की शादी

A young man who arrived to meet his girlfriend was caught by her family, who then had the two of them married.
 
nsns
चित्रकूट। जिले के रगौली गांव में सोमवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, रगौली गांव निवासी संगमलाल निषाद की बेटी रीता का सुहेल बराछी निवासी मनोज निषाद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को मनोज अपनी प्रेमिका से मिलने रगौली गांव पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया।

युवक के पकड़े जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में रीता और मनोज का विवाह करा दिया गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शादी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों की शादी किन परिस्थितियों में और किसकी सहमति से कराई गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags