UPSSSC Lower PCS भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की बड़ी मांग, मुख्य परीक्षा के लिए 60 गुना उम्मीदवारों को मौका देने की अपील
उत्तर प्रदेश में UPSSSC Lower PCS की भर्ती करीब 8 साल बाद जारी हुई है। इस भर्ती को लेकर लाखों अभ्यर्थियों ने लंबे समय तक तैयारी की और PET 2025 के आधार पर आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछली भर्तियों की तरह इस बार भी उन्हें उम्मीद थी कि मुख्य परीक्षा के लिए अधिक संख्या में उम्मीदवारों को अवसर दिया जाएगा। लेकिन 2,587 पदों के लिए लगभग 1 लाख अभ्यर्थियों को ही Main Exam के लिए चयनित किया गया, जो करीब 38 गुना संख्या है।
अभ्यर्थियों का मानना है कि इस फैसले के कारण बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार बाहर हो गए हैं, जो बेहद कम अंतर से मुख्य परीक्षा में जगह बनाने से चूक गए।इसी मांग को लेकर 23 जुलाई को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी UPSSSC आयोग, लखनऊ पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखको लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और UPSSSC आयोग से मांग की है
कि चयन प्रक्रिया पर दोबारा विचार किया जाए और Main Exam के लिए कम से कम 60 गुना अभ्यर्थियों को शामिल किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवारों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिल सके। इसी मांग को लेकर 23 जुलाई को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी UPSSSC आयोग, लखनऊ पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखेंगे। यदि आप भी इस मांग का समर्थन करते हैं, तो अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करें।
