कलम को ईश्वर का वचन मानकर धर्म का करते हैं प्रसार, वही हैं पत्रकार: अनिल अग्रवाल

Those who propagate religion by considering the pen as the word of God are journalists: Anil Agarwal
 
Those who propagate religion by considering the pen as the word of God are journalists: Anil Agarwal

बाराबंकी। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के संदर्भ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने मीडिया बंधुओं को रामलीला के विविध कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण पत्र प्रदान किया और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।

समिति के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिस समर्पण और निष्ठा से पत्रकार साथी रामलीला के आयोजनों को कवरेज कर रहे हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। वहीं, व्यापार मंडल के नेता विनोद गाबा ने पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर उनके कार्य की सराहना की।

सांस्कृतिक मंत्री ने जानकारी दी कि भरत शोभा यात्रा का आयोजन भी रामलीला मैदान में होगा, साथ ही नवमी और दशमी के कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दशहरा मंदिर का कार्यभार संभाल रहे समिति सदस्य अंकित गुप्ता गोलू ने बताया कि पत्रकार लगातार रामलीला के हर आयोजन का जीवंत चित्रण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। समिति के महामंत्री शिव कुमार वर्मा ने कहा कि नवमी, दशमी और अन्य सभी प्रमुख कार्यक्रमों में मीडिया बंधुओं को विशेष आमंत्रण रहेगा। पत्रकारों की सुविधा के लिए अलग से मीडिया मंच भी तैयार किया गया है। इस अवसर पर समिति के सदस्य सुशील गुप्ता, अमर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कुणाल सिंह, विनय सिंह एवं मीडिया प्रभारी नितेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Tags