संविधान रक्षा मार्च में सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बालामऊ से हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Thousands of party workers from Balamau, led by Surendra Kumar, participated in the 'Save the Constitution' march.
 
fguy

हरदोई। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर आयोजित संविधान रक्षा मार्च में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मार्च में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार ने नेतृत्व किया।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आयोजित यह मार्च 'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान के तहत निकाला गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रति जनजागरूकता पैदा करना था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी ने मार्च में उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Tags