सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस की महारैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, हजारों पदाधिकारी हुए शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हरदोई से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
 
ejjwjw
हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हरदोई से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए।


1 नवंबर 2026 को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित इस महारैली में विपक्षी दलों के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

 

 


महारैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली से पहले विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। इस दौरान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आम जनता से एकजुट होने की अपील की गई।


राहुल गांधी ने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं।

विपक्षी दलों ने इन आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार ने अपने नेतृत्व में हरदोई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी को संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया।


महारैली में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा, देवेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, अजय कुमार सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags