लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

A grand community feast was organized at the Lucknow Vyapar Mandal office; thousands of devotees partook of the *prasad*.
 
fgdsdfg
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुमित गुप्ता एवं नदीम शेख ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है।

भंडारे के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक पुण्य अर्जित किया।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, सतीश अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, पवन मनोचा, मनीष गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, शशि प्रकाश शुक्ला, कुश मिश्रा, सुहैल हैदर अल्वी, जगजीत, सतनाम सिंह एवं नरेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सैकड़ों हनुमान भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा का संकल्प दोहराया।

Tags