थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी ने होम-स्टेट विस्तार की ओर बढ़ाया बड़ा कदम
लखनऊ, जनवरी 2026। थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी (टीबीडी) ने उत्तर प्रदेश में 55° नॉर्थ व्हिस्की और नॉर्दर्न प्राइड व्हिस्की लॉन्च कर अपने होम-स्टेट विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह लॉन्च नॉर्थ इंडिया में कंपनी की रणनीतिक ग्रोथ यात्रा का अहम पड़ाव माना जा रहा है। इसके साथ ही टीबीडी ने देश के सबसे बड़े और प्रभावशाली स्पिरिट्स बाजारों में से एक—उत्तर प्रदेश—में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है।
शुरुआती चरण में इन दोनों ब्रांड्स को नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में पेश किया गया है। दोनों व्हिस्की तीन एसकेयू फॉर्मेट्स—750 एमएल, 375 एमएल और 180 एमएल में उपलब्ध होंगी।
कीमत की बात करें तो 55° नॉर्थ व्हिस्की (750 एमएल) की कीमत ₹930, जबकि नॉर्दर्न प्राइड व्हिस्की (750 एमएल) की कीमत ₹680 रखी गई है, ताकि अलग-अलग उपभोक्ता वर्गों की पसंद और जरूरतों को पूरा किया जा सके।
उत्तर प्रदेश हमारे लिए सिर्फ बाजार नहीं, पहचान भी है
थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी के सीईओ वरुण गुप्ता ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए केवल विस्तार का नया बाजार नहीं, बल्कि एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां व्हिस्की की खपत मजबूत है, रिटेल सिस्टम लगातार बेहतर हो रहा है और उपभोक्ताओं की पसंद भी विकसित हो रही है। यह हमारा होम-स्टेट है और यहीं हमारी ग्रेन डिस्टिलरी व बॉटलिंग प्लांट स्थित है। ऐसे में 55° नॉर्थ और नॉर्दर्न प्राइड दोनों ब्रांड्स को यहां से मजबूत पहचान और सही विस्तार का आधार मिलेगा।
उत्तर भारत में विस्तार की धुरी बना यूपी
टीबीडी की नॉर्थ इंडिया विस्तार रणनीति में उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम है। यह ऐसा बाजार है, जहां बड़े वॉल्यूम के साथ-साथ विभिन्न प्राइस सेगमेंट में ब्रांड को स्थापित और मजबूत करने का अवसर मिलता है। यूपी में सफलता कंपनी को सेंट्रल और वेस्ट इंडिया जैसे बड़े बाजारों में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी और दीर्घकाल में एक सशक्त भारतीय स्पिरिट्स ब्रांड बनाने के लक्ष्य को मजबूती देगी।
उपभोक्ता पसंद को ध्यान में रखकर तय की गई कीमतें
बाज़ार की प्रवृत्तियों पर बात करते हुए थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी के एडवाइज़र परितोष भंडारी ने कहा, उत्तर प्रदेश का उपभोक्ता समझदार है और कीमत को लेकर सजग भी। नॉर्दर्न प्राइड ₹680 की कीमत पर रोज़मर्रा के प्रीमियम सेगमेंट में बेहतर फिट बैठती है—यह भरोसेमंद, संतुलित स्वाद वाली और आसानी से उपलब्ध है। वहीं ₹930 की कीमत पर 55° नॉर्थ उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो स्मूद ब्लेंड और आधुनिक व्हिस्की अनुभव चाहते हैं, लेकिन बहुत महंगी श्रेणी में नहीं जाना चाहते। इसी वजह से यूपी हमारे लिए एक आदर्श बाजार है।
चरणबद्ध विस्तार की रणनीति
कंपनी ने फेज़-वाइज़ लॉन्च रणनीति अपनाई है, जिसके तहत प्रदर्शन और सप्लाई की तैयारी के आधार पर आने वाले समय में अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से मिलने वाला अनुभव कंपनी को अन्य राज्यों में प्रवेश की रणनीति तैयार करने में मदद करेगा, ताकि विकास टिकाऊ और ब्रांड-केंद्रित बना रहे।
अगले 12 से 24 महीनों में थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क खड़ा करना, निरंतर बिक्री सुनिश्चित करना और ब्रांड की पहचान को सुदृढ़ करना है। उम्मीद है कि बिक्री के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में शामिल होगा और साथ ही उपभोक्ताओं से जुड़ने के नए तरीकों को परखने का एक अहम मंच भी बनेगा।

