एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने हासिल की जूनियर असिस्टेंट पद पर सफलता

Three siblings from the same family have succeeded in securing the post of Junior Assistant.
 
asdas

गोण्डा। तहसील तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नीपुर निवासी समाजसेवी अजय तिवारी के परिवार के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है। उनके पुत्र उत्तम त्रिपाठी और पुत्रियां उपमा त्रिपाठी व गरिमा त्रिपाठी ने एक साथ जूनियर असिस्टेंट पद पर सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ही परिवार के तीन मेधावी भाई-बहनों के प्रतियोगी परीक्षा में चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

तीनों की सफलता की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार को बधाई दी और चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक ही परिवार के तीन युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा में चयन क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

तीनों भाई-बहनों की सफलता पर तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी खुशी जताई। पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के.टी. तिवारी, प्रदेश सचिव विजय कुमार सिंह टिंटू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे तथा छात्र सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सिंह बाबा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि एक ही परिवार के तीन मेधावी युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी मेहनत और सफलता से दूसरे युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा ले सकते हैं।

समाजसेवियों ने घर पहुंचकर किया स्वागत

तीनों भाई-बहनों की उपलब्धि पर क्षेत्रीय समाजसेवियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के दौर में एक साथ तीन भाई-बहनों का चयन उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इस अवसर पर नीरज तिवारी, रिंटू सिंह, दिलीप पांडेय, प्रयागराज चौबे और रमेश चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का एक साथ सरकारी पद पर चयन न केवल परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को यह संदेश भी देता है कि निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।

Tags