30 अक्टूबर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सजेगा तीन दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर

A three-day mega trade fair will be held at the Indira Gandhi Pratishthan starting October 30.
 
gihu

लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 30 अक्टूबर से तीन दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 30 और 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर तक चलेगा। मेले में बिग प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें कुल 60 स्टॉल लगाए जाएंगे।

न्यू मीडिया के संस्थापक शालिनी श्रीवास्तव और गौरव मिश्रा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि मेगा ट्रेड फेयर में प्रॉपर्टी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकल्प देखने को मिलेंगे। आयोजन के माध्यम से लोगों को संबंधित कंपनियों और ब्रांड्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

आयोजन में ओमेक्स स्पॉन्सर, सनफ्रान को-स्पॉन्सर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बैंकिंग पार्टनर और एल्डिको को-स्पॉन्सर के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा रिशिता पावर्ड बाय, ओआरओ को-स्पॉन्सर, हुंडई ड्राइविंग पार्टनर और साहू ग्रुप को-स्पॉन्सर रहेगा।

मेगा ट्रेड फेयर में गिरनार एसोसिएशन पार्टनर, सेलेशियल मैनर हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को-स्पॉन्सर तथा दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा।

Tags