क्राउन प्लाजा लखनऊ में IIISLA के तीन दिवसीय टेक्निकल ट्रेनिंग सेमिनार का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन IIISLA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषि प्रताप भसीन ने किया। इस अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक श्री श्याम सुंदर सिंधु, IIISLA के नेशनल सेक्रेटरी श्री अजय गिरधर, राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री इंदरपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश चैप्टर के पदाधिकारी श्री राम अवध सिंह, श्री एल.बी. सिंह और श्री कमला शंकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के बाद दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र, विशेष रूप से मोटर सर्वे एवं लॉस असेसमेंट से जुड़े तकनीकी विषयों पर नवीन जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, बदलते तकनीकी एवं बीमा परिदृश्य को देखते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेयर्स और लॉस असेसर्स की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा उन्हें नवीनतम प्रक्रियाओं एवं तकनीकी मानकों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री हरि ओम गुप्ता एवं श्री मधुतोष शर्मा हैं। आयोजन को सफल बनाने में श्री राजीव श्रीवास्तव एवं श्री अब्दुल हफीज खान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
