तिलक, तराजू और तलवार मिलकर बनाएंगे अपनी सरकार : रागिनी अवस्थी

The 'Tilak, Tarazu, and Talwar' will together form their own government: Ragini Awasthi
 
ppp

लखनऊ। आजाद मंच भारत की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ने एक भेंटवार्ता के दौरान कहा कि अब समाज को राजनीतिक विकल्प देने के उद्देश्य से विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से “राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा” का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा देश में नई राजनीतिक दिशा देने का प्रयास करेगा।

रागिनी अवस्थी ने बताया कि करीब 30 राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के समर्थन से पहली बार इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का वैकल्पिक मोर्चा तैयार किया गया है। इस मोर्चे के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा (ग्वालियर) को चुना गया है, जबकि सी.वी. पांडे को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान “बहुत सहा है, अब ना सहेंगे, निकलो अपने मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से” का नारा भी प्रमुखता से गूंजा।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीआईजी जुगल किशोर तिवारी, पंकज त्रिपाठी, हरेंद्र नाथ पांडे, रवि अवस्थी, संजय अवस्थी, अमित दुबे, गजेंद्र तोमर, आलोक अवस्थी, किरण शर्मा (एडवोकेट, हाईकोर्ट दिल्ली), सौरभ दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रागिनी अवस्थी ने कहा कि समाज लंबे समय से एक नए राजनीतिक विकल्प की मांग कर रहा था और अब वह विकल्प सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन कैसे लाना है, यह अब समाज को तय करना है। इस अवसर पर सूरज चौबे (सोनभद्र) सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।

Tags