यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में होगा 'तिथि भोजन' कार्यक्रम, छात्रों में सामाजिक एकता बढ़ाने पर रहेगा जोर

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में संचालित किया जाएगा। इसके तहत लखनऊ मंडल के सभी माध्यमिकजारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में वर्षभर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण अवसरों पर तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विश्व स्वास्थ्य दिवस, अंबेडकर जयंती, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, गांधी जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस, बाल दिवस, संविधान दिवस, उत्तर प्रदेश दिवस, गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सहित अन्य विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को तिथि भोजन कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में संचालित किया जाएगा। इसके तहत लखनऊ मंडल के सभी माध्यमिकजारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में वर्षभर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण अवसरों पर तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विश्व स्वास्थ्य दिवस, अंबेडकर जयंती, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, गांधी जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस, बाल दिवस, संविधान दिवस, उत्तर प्रदेश दिवस, गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सहित अन्य विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को तिथि भोजन कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य र
महत्वपूर्ण दिवसों पर होगा आयोजन
जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में वर्षभर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण अवसरों पर तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विश्व स्वास्थ्य दिवस, अंबेडकर जयंती, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, गांधी जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस, बाल दिवस, संविधान दिवस, उत्तर प्रदेश दिवस, गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सहित अन्य प्रमुख अवसर शामिल हैं।
सामाजिक अवसरों पर भी मिलेगा प्रोत्साहन
विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, त्योहार और अन्य विशेष अवसरों पर भी समाज के लोगों को तिथि भोजन कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन के साथ अतिरिक्त खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि सरकारी अधिकारी स्वेच्छा से किसी भी चिन्हित विद्यालय में तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। साथ ही जिला स्तर पर दानदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रत्येक विद्यालय में कम से कम महीने में एक बार इस कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि तिथि भोजन जैसे कार्यक्रम केवल पोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, सामाजिक सद्भाव, सामुदायिक भागीदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना भी मजबूत होगी।
