Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : मंगलवार को व्यतिपात योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: Luck will shine in Vyatipat Yoga on Tuesday, know the condition of your zodiac sign.
 
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 :  आज 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन है। वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और व्यतिपात योग के साथ आज ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज का दिन साहस और नई तकनीक को अपनाने के लिए विशेष है। यहाँ आपकी राशि का विस्तृत राशिफल और शुभ अंक-रंग दिए गए हैं

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों को बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन का मौका मिलेगा। व्यापार में नई तकनीक का इस्तेमाल मुनाफे को बढ़ाएगा।

  • खास: पार्टनर के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6

वृष राशि (Taurus)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए मार्ग खुलेंगे और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख मिलने के भी आसार हैं।

  • खास: आपके विरोधी भी आपकी उदारता के कायल हो जाएंगे।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए योजना में बदलाव करना बेहतर होगा।

  • खास: बिजनेस में प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रह सकते हैं, बड़ों की सलाह जरूर लें।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

कर्क राशि (Cancer)

करियर के मामले में आज कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। किसी नए व्यावसायिक समूह से जुड़ने का विचार करेंगे, लेकिन डील करते समय दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

  • खास: बाहर के खान-पान से बचें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

  • शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल शानदार रहेगा। साइंस और रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि वाला हो सकता है। ट्रिप पर जाने का प्लान बनेगा।

  • खास: नौकरी के बड़े ऑफर मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • शुभ रंग: मैंजेंटा | शुभ अंक: 9

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। परिवार के साथ शॉपिंग का आनंद लेंगे। सेहत में सुधार होगा, खासकर कमर दर्द से राहत मिलेगी।

  • खास: आज पैसों के लेन-देन (उधार) से बचना आपके लिए हितकारी रहेगा।

  • शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

  • खास: अजनबियों पर भरोसा न करें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

  • शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 5

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाई-बहनों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप छोटा उद्योग (Startup) शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है।

  • खास: जीवनसाथी आपकी बातों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।

  • शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5

धनु राशि (Sagittarius)

मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित हो जाएगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

  • खास: काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।

  • शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8

मकर राशि (Capricorn)

आज ऑफिस में काम की व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बेरोजगारों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

  • खास: माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1

कुंभ राशि (Aquarius)

किस्मत आज आप पर मेहरबान है। काफी समय से रुका हुआ काम आज अचानक पूरा हो जाएगा। टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

  • खास: अचानक कोई ऐसी वस्तु या पद हासिल हो सकता है जिसकी आपको सख्त जरूरत थी।

  • शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 8

मीन राशि (Pisces)

पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत बढ़िया रहने वाला है।

  • खास: ऑफिस में सीनियर की बातों का बुरा न मानें, अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1

Tags