टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पेश किया अर्बन क्रूज़र हायराइडर ‘एरो ब्लैक एडिशन’

बोल्ड ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम और स्पोर्टी लुक को नया अंदाज, ₹31,999 में लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज
 
sbbs
नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी अर्बन क्रूज़र हायराइडर का नया ‘एरो ब्लैक एडिशन’ पेश किया है। लिमिटेड एडिशन यह पैकेज खास तौर पर ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपनी SUV में ज्यादा बोल्ड, प्रीमियम और यूथफुल स्टाइल चाहते हैं।

एरो ब्लैक एडिशन में ब्लैक-थीम आधारित एक्सटीरियर एन्हांसमेंट्स के जरिए वाहन को अधिक डायनामिक रोड प्रेजेंस देने का प्रयास किया गया है। स्टाइलिंग पैकेज में फ्रंट ग्रिल अपर गार्निश, फ्रंट स्पॉइलर, हेडलैम्प गार्निश, टेलगेट गार्निश, रियर स्पॉइलर और खास ‘एरो ब्लैक’ बैज शामिल हैं।
यह स्टाइलिंग पैकेज ₹31,999 की कीमत पर मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध G और V ग्रेड्स के नियो ड्राइव एवं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह ऑफर सीमित अवधि के लिए और स्टॉक उपलब्ध रहने तक लागू रहेगा। ग्राहक अतिरिक्त कीमत पर ‘ऑल ब्लैक पैकेज’ का विकल्प भी चुन सकेंगे।


इस मौके पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स–सर्विस–यूज्ड कार बिजनेस एवं प्रॉफिट एन्हांसमेंट सबरी मनोहर ने कहा कि एरो ब्लैक एडिशन के जरिए कंपनी हायराइडर को और अधिक एक्सप्रेसिव एवं यूथफुल डिजाइन पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ब्लैक-थीम वाली स्टाइलिंग SUV की प्रीमियम अपील को और मजबूत करती है तथा सड़क पर इसकी मौजूदगी को अधिक प्रभावशाली बनाती है।


2022 में लॉन्च होने के बाद से अर्बन क्रूज़र हायराइडर ने 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। SUV को सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और नियो ड्राइव पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। कंपनी के अनुसार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 27.97 किमी/लीटर तक की ईंधन दक्षता प्रदान करता है।
फीचर्स की बात करें तो SUV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


टोयोटा की ओर से वाहन पर 3 वर्ष/1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाती है, जिसे 5 वर्ष/2.2 लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं हाइब्रिड सिस्टम के लिए 8 वर्ष/1.6 लाख किलोमीटर तक की वारंटी उपलब्ध है।
अर्बन क्रूज़र हायराइडर एरो ब्लैक एडिशन टोयोटा जेन्युइन एक्सेसरीज़ के तहत पेश किया गया लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है, जो SUV के मौजूदा डिजाइन में अतिरिक्त स्पोर्टी और प्रीमियम अपील जोड़ता है।

Tags