मैहतपुर में व्यापारी एवं उद्योगपति संगोष्ठी आयोजित, संघ के शताब्दी वर्ष के संकल्पों पर चर्चा

A seminar was organised by traders and industrialists in Mehtpur, where resolutions for the centenary year of the association were discussed.
 
A seminar was organised by traders and industrialists in Mehtpur, where resolutions for the centenary year of the association were discussed.

सत्य देव शर्मा सहोड़ महतपुर (ऊना)

औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर स्थित सर्विस बिल्डिंग में आज व्यापारी एवं उद्योगपति वर्ग की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय संघचालक श्री पवन जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक डॉ. हेमराज शर्मा ने की।

संगोष्ठी में श्री पवन जिंदल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, विचारधारा और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लिए गए पाँच प्रणों — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य — की जानकारी दी और इनके माध्यम से संस्कारवान नागरिकों के द्वारा सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री जिंदल ने यह भी स्पष्ट किया कि संघ के बारे में कई भ्रांतियाँ प्रचलित हैं, परन्तु संघ की वास्तविक भूमिका को समझने के लिए इसके कार्यों से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने संघ को देशभक्त, चरित्रवान और राष्ट्रनिर्माण में समर्पित नागरिक तैयार करने वाला संगठन बताया।
कार्यक्रम में विजय भारद्वाज, सत्य देव शर्मा सहोड़, अजय कुमार, विपिन राणा, बलराम चंदेल, सुभाष ऐरी, विक्रम ठाकुर, पवन कुमार, संजीव कुमार, एडवोकेट दीपक शर्मा, शम्मी जैन, जतिंद्र बाली, अनिल सपाटिया, विजय लॉ, राम चंद्र, नरेंद्र कुमार और संजीव जैन सहित अनेक व्यापारी, उद्योगपति और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Tags