यूपी बजट में व्यापारियों की अनदेखी, राहत के नाम पर कुछ नहीं

Traders ignored in UP budget, nothing in the name of relief
 
Traders ignored in UP budget, nothing in the name of relief

दिनांक: फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट में प्रदेश के व्यापारियों के लिए किसी भी प्रकार की विशेष राहत या प्रोत्साहन की घोषणा नहीं की गई, जो अत्यंत निराशाजनक है। सरकार एक ओर व्यापारियों से पूरा टैक्स वसूलना चाहती है, वहीं दूसरी ओर उनके लिए सरलीकरण, सहूलियत या प्रोत्साहन के संबंध में कोई ठोस कदम बजट में शामिल नहीं किया गया है।

वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग पहले से ही महंगाई, ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा, जटिल कर प्रणाली और प्रशासनिक दबाव जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में बजट से यह अपेक्षा थी कि सरकार व्यापारियों के हित में कुछ राहत प्रदान करेगी, लेकिन बजट में उनकी अपेक्षाओं की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सरकार से मांग करता है कि वह व्यापारियों को केवल राजस्व का स्रोत न माने, बल्कि उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार स्तंभ समझते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए।
— अंजनी कुमार पांडे
राष्ट्रीय अध्यक्ष
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

Tags