कुर्सी रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, महायोजना 2031 पर जताई चिंता

Traders meeting regarding widening of Kursi Road, expressed concern over Master Plan 2031
 
uyiy

लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक 20 मार्च 2026 को कुर्सी रोड स्थित आराधना होटल में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा उत्तर प्रदेश सरकार की प्रस्तावित वर्ष 2031 की महायोजना (मास्टर प्लान) रहा, जिसमें कुर्सी रोड के चौड़ीकरण को लेकर विभिन्न प्रस्ताव सामने आए हैं।

बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत अलग-अलग स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 45 मीटर से लेकर 150 मीटर तक प्रस्तावित की गई है। इस असमान और व्यापक चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय व्यापारियों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष Anjani Kumar Pandey और आराधना कुमारी ने जानकारी दी कि इस विषय पर पहले भी 27 अप्रैल 2025 को व्यापारियों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। यह आपत्ति उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप में सौंपी गई थी।

अब शासन की ओर से प्रभावित व्यापारियों को पुनः अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। बैठक में व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी आपत्तियां स्पष्ट और समयबद्ध तरीके से दर्ज कराएं, ताकि उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर ऋषि त्रिवेदी, मधु पाठक, अतुल त्रिवेदी, बृजेंद्र कुमार रावत, राम खेलावन यादव, विशाल रावत, अरुण कुमार गुप्ता, कमलेश लोधी, आशीष गुप्ता, अराफात अहमद, राकेश, रुकराव सिद्दीकी, जितेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, फरमान सिद्दीकी, वासुदीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कुर्सी रोड के व्यापारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार भी इस विषय को गंभीरता से ले रही है, इसलिए व्यापारियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि जब भी शासन द्वारा बुलाया जाए, वे समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रखें, ताकि उचित समाधान निकल सके।

Tags