संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जीत की खुशी मनाई
Tue, 11 Nov 2025
लखनऊ, 10 नवम्बर 2025
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित देवदीप उत्सव प्रतियोगिता में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया। इस उपलक्ष्य में गोमती नगर, लखनऊ के व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मिठाइयाँ बाँटकर एक-दूसरे को बधाई दी और विजय का जश्न मनाया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप साहू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव हरिओम दुबे, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव मनु वैश्य, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष पी.वाई. अभिषेक, आकाश गुप्ता, दिव्यांशी श्रीवास्तव, लवकुश, गौतम बिंदु, आमिर सिद्दीकी, नीतू बाजपेई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश स्तरीय संगठनों के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आगे बताया कि इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा 14 नवम्बर 2025 को गोमती नगर, लखनऊ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले प्रत्येक पदाधिकारी का सम्मान भविष्य में भी निरंतर होता रहेगा।
